घाघरा में दो युवकों की टांगी से हत्या

Updated at : 22 Jun 2014 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
घाघरा में दो युवकों की टांगी से हत्या

घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के जिलिंगसिरा ग्राम में शुक्रवार की रात अपराधियों ने दो युवकों कुशल उरांव (20) व बुद्धदेव उरांव (22) की टांगी से गला रेत कर हत्या कर दी. अपराधियों ने पहले दोनों युवकों के हाथ पीछे कर बांध दिये. फिर गला रेत कर मार डाला. पुलिस ने शक के आधार […]

विज्ञापन

घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के जिलिंगसिरा ग्राम में शुक्रवार की रात अपराधियों ने दो युवकों कुशल उरांव (20) व बुद्धदेव उरांव (22) की टांगी से गला रेत कर हत्या कर दी. अपराधियों ने पहले दोनों युवकों के हाथ पीछे कर बांध दिये. फिर गला रेत कर मार डाला. पुलिस ने शक के आधार पर चरकू उरांव व एक महिला छंदईन देवी को हिरासत में लिया है.

नशे में धुत चरकू उरांव ने समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कुछ भी नहीं बताया था, जबकि शराब विक्रेता महिला छंदईन देवी से भी पुलिस को ठोस जानकारी नहीं मिली है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आपसी रंजिश के कारण दोनों युवकों की हत्या की गयी है.

खेत से मिले दोनों के शव : घटना के संबंध में कुशल उरांव के पिता बेले उरांव ने बताया कि कुशल, बुद्धदेव, जयप्रकाश व चरकू गांव में ही चंद्रेश लोहरा के घर विवाह समारोह में जाने की बात कह घर से निकले थे. शनिवार की सुबह पता चला कि कुशल व बुद्धदेव की हत्या कर दी गयी है. दोनों शव खेत में पड़े मिले. कुशल उरांव नौवीं कक्षा की पढ़ाई छोड़ कर अपने पिता बेले उरांव के साथ बढ़ई का कार्य करता था. दोहरे हत्याकांड के बाद जिलिंगसिरा ग्राम में दहशत है. ग्रामीण अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं. हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने पूरी तरह से अनिभिज्ञता प्रकट की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola