गुमला : केस की सुनवाई में गयी थी जान से मारने की मिली धमकी, पीड़िता पहुंची उपायुक्त के पास, लगायी गुहार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : पालकोट थाना के देवगांव निवासी सुशील एक्का की पुत्री रश्मि संचिता एक्का ने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस गुहार को लेकर रश्मि मंगलवार के उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंची थी. रश्मि का सिमडेगा कोर्ट में एक केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई 10 दिसंबर 2018 को थी. रश्मि […]
विज्ञापन
गुमला : पालकोट थाना के देवगांव निवासी सुशील एक्का की पुत्री रश्मि संचिता एक्का ने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस गुहार को लेकर रश्मि मंगलवार के उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंची थी. रश्मि का सिमडेगा कोर्ट में एक केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई 10 दिसंबर 2018 को थी. रश्मि केस की सुनवाई में सिमडेगा कोर्ट गयी थी.
जहां कोर्ट परिसर में रश्मि को एक व्यक्ति ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी. वह व्यक्ति मुझे केस वापस लेने के लिए कह रहा था. उसने कहा कि केस वापस नहीं लिया, तो तुम्हारा और तुम्हारी मां का अंजाम बुरा होगा. उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा उपायुक्त ने जनता दरबार में अन्य फरियादियों की भी फरियाद सुनी और समाधान का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










