असामाजिक तत्वों ने खेत में रखे धान को जला दिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के खंभिया कुंबाटोली गांव के पैरू साहू के धान को असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात को जला दिया. धान कटनी करके खेत में रखा हुआ था. दो ट्रैक्टर धान था. धान जल कर राख होने से पैरू साहू परेशान है. रविवार सुबह उसे कुछ लोगों ने जानकारी दी कि धान […]
विज्ञापन
घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के खंभिया कुंबाटोली गांव के पैरू साहू के धान को असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात को जला दिया. धान कटनी करके खेत में रखा हुआ था. दो ट्रैक्टर धान था. धान जल कर राख होने से पैरू साहू परेशान है. रविवार सुबह उसे कुछ लोगों ने जानकारी दी कि धान जल गया है तो पैरू अपनी पत्नी के साथ खेत पहुंचा. जहां पूरा धान जला हुआ था.
पैरू ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धान जलाने का आरोप लगाया है. उसने कहा है कि इस बार खेत को साझा में नहीं दिया तो धान जला दिया. घर की पूरी पूंजी खेतीबारी में लगा दी थी. लेकिन असामाजिक तत्वों के धान को जलाने से अब घर की पूरी पूंजी खत्म हो गयी है. पैरू ने रोते हुए कहा कि अब कैसे जीयेंगे. पेट कैसे पालेंगे. हर साल धान की खेती कर जीविका चलाते रहे हैं.
लेकिन इस बार तो धान ही जल गया. उसने घाघरा प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. जिससे इस संकट की घड़ी में उसकी मदद हो सके. इधर, धान जलने से पैरू की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है. पैरू ने कहा कि 60 से 70 हजार रुपये का धान था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










