ePaper

गुमला : दुष्कर्म का विरोध करने पर फुफेरी बहन की हत्या

Updated at : 03 Oct 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : दुष्कर्म का विरोध करने पर फुफेरी बहन की हत्या

आरोपी मेहमानी आया हुआ था भरनो (गुमला) : गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित डाड़केशा गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. रिश्ते में भाई रवि मुंडा ने अपनी फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जब फुफेरी बहन ने इसका विरोध किया, तो रवि ने कुदाल से मार कर […]

विज्ञापन
आरोपी मेहमानी आया हुआ था
भरनो (गुमला) : गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित डाड़केशा गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. रिश्ते में भाई रवि मुंडा ने अपनी फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जब फुफेरी बहन ने इसका विरोध किया, तो रवि ने कुदाल से मार कर उसकी हत्या कर दी.
इस घटना से गुस्साये परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया. पहले उसकी जम कर पिटाई की. इसके बाद रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को सौंप दिया गया. घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की है. मृतका सीमा कुमारी (12) गांव में ही सातवीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि आरोपी रवि मुंडा की उम्र 25 वर्ष है और वह लोहरदगा जिले के आराहासा गांव का रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि रवि पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है.
क्या है मामला: परिजनों के अनुसार, रवि डाड़केशा गांव निवासी अपने रिश्तेदार राम मुंडा के घर मेहमानी आया हुआ था. रवि अपने दो चचेरे भाइयों के साथ कमरे में सोया हुआ था.
मंगलवार की अहले सुबह रवि ने दोनों चचेरे भाइयों को कमरे से निकाल दिया, तभी राम मुंडा की बेटी कमरे में चावल निकालने के लिए आयी. इसी बीच रवि ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और सीमा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
सीमा ने जब विरोध किया और शोर मचाने लगी, तब रवि ने कमरे में रखे कुदाल से मार कर सीमा की हत्या कर दी. शोर सुन कर घर के लोग पहुंचे, तो अंदर से दरवाजा बंद था. दरवाजा तोड़ कर परिजन अंदर घुसे, तो देखा कि सीमा मृत पड़ी हुई है.
आरोपी छत पर चढ़ कर भागने का प्रयास कर रहा था. उसे परिजनों ने पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी. सूचना पर थाना प्रभारी मंदीप उरांव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola