रिश्ता शर्मसार! बहन ने किया रेप का विरोध, भाई ने कुदाल से काटकर मार डाला

Updated at : 02 Oct 2018 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
रिश्ता शर्मसार! बहन ने किया रेप का विरोध, भाई ने कुदाल से काटकर मार डाला

दुर्जय पासवानगुमला : गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित डाड़केशा गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. रिश्ते में भाई रवि मुंडा ने फूफेरी बहन का रेप करने का प्रयास किया. जब फूफेरी बहन ने इसका विरोध किया तो रवि ने कुदाल से काटकर मार डाला. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान
गुमला : गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित डाड़केशा गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. रिश्ते में भाई रवि मुंडा ने फूफेरी बहन का रेप करने का प्रयास किया. जब फूफेरी बहन ने इसका विरोध किया तो रवि ने कुदाल से काटकर मार डाला.

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया. पहले उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद रस्सी से बांधकर रखा. पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को सौंप दिया गया. मृतका गांव के ही सातवीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी उम्र 12 वर्ष है. जबकि आरोपी रवि मुंडा की उम्र 25 वर्ष और वह लोहरदगा जिले के आराहाशा गांव का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि रवि पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. परिजनों के अनुसार रवि डाड़केशा गांव निवासी राम मुंडा के घर मेहमानी आया हुआ था. मंगलवार की सुबह को एक कमरे में राम सोया हुआ था. तभी छात्रा उसके कमरे में चावल निकालने के लिए घुसी थी. तभी रवि उठा और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. इसके बाद रवि छात्रा को पकड़ लिया. जब छात्रा ने इसका विरोध की और चिल्लाने लगी तो रवि ने कमरे में रखे कुदाल से छात्रा को बेरहमी से मारकर हत्या कर दिया. घर के लोग आवाज सुनकर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था.

दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर घुसे तो देखा कि छात्रा मरी पड़ी हुई है. परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर रस्सी से बांधकर रखा. थाना प्रभारी मंदीप उरांव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आया है. पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola