क्रिकेट को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे: एसपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2018 2:48 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित होटल अपर्णा पैलेस में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सह पदेन अध्यक्ष संजीव कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के […]

विज्ञापन
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित होटल अपर्णा पैलेस में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सह पदेन अध्यक्ष संजीव कुमार उपस्थित थे.
कार्यक्रम में उपस्थित एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा. जब कभी भी किसी चीज की जरूरत हो तो उनसे संपर्क करें वह हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है.जरूरत है सिर्फ उन्हें निखारने की. एसोसिएशन को मजबूत बनायें और यहां के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम करें.
एसपी ने कहा कि जिस प्रकार हॉकी के क्षेत्र में सिमडेगा जिला अग्रणी है उसी प्रकार क्रिकेट के क्षेत्र में भी जिले को अग्रणी बनाने का काम करें. इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव विजय पुरी, अधिवक्ता शमीम अख्तर,जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष इग्नेस तिर्की, नील जस्टीन बेक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में अधिवक्ता युसूफ खान, अधिवक्ता बसंत प्रसाद, अधिवक्ता सगीर अहमद, तौकीर उसमानी, शशि भूषण,संतोष सिंह, मनोज कुमार,राम कैलाश राम, मो ग्यास,सुनील सहाय, जवाहर चौधरी,तुस्सु के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola