नाबालिग बेटी के अपहरण का केस दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर के पालकोट रोड निवासी एम प्रसाद ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में उन्होंने लातेहार नवागढ़ के विजय साहू व उसके दो बहनोई प्रकाश साहू व अविनाश साहू को आरोपी बनाया है. दर्ज केस में कहा कि उसकी […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला शहर के पालकोट रोड निवासी एम प्रसाद ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में उन्होंने लातेहार नवागढ़ के विजय साहू व उसके दो बहनोई प्रकाश साहू व अविनाश साहू को आरोपी बनाया है. दर्ज केस में कहा कि उसकी बेटी तीन जुलाई की दोपहर 12 बजे कॉलेज जाने की बात कह घर से निकली.
उसने कहा कि अगर लिस्ट में नाम होगा, तो नामांकन करा लूंगी. शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लेकर केओ कॉलेज गुमला के लिए निकली उनकी बेटी जब अपराह्न तीन बजे तक घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. इसी बीच मेरे मोबाइल नंबर पर विजय साहू नामक एक लड़का का फोन आया. उसने कहा कि मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं.
मैं शुरू में कुछ नहीं समझा और गालीगलौज शुरू कर दी, तो उसने फोन काट दिया. कुछ देर बाद उसने पुन: फोन किया और कहा कि तुम्हारी बेटी मेरे कब्जे में है. शादी के लिए तैयार हो जाओ, नहीं तो तुम्हारी बेटी को बेच दूंगा.
इसके बाद मैंने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी. रिश्तेदारों ने कहा कि निश्चित रहें, आपकी लड़की घर पहुंच जायेगी. फिर रात में विजय के दूसरे बहनोई प्रकाश साहू जो मुंबई शिवजी नगर में रहता है, उसने कहा कि किसी को कुछ नहीं बोलना है. लड़का-लड़की को लेकर मेरे पास मुंबई आयेगा. मैं उन दोनों की शादी करा कर आपलोगों के पास भेज दूंगा. उन्होंने कहा कि नवागढ़ लातेहार निवासी विजय साहू अपने दोनों बहनोई के साथ मिल कर मेरी बेटी का अपहरण किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










