पिता की पुकार के बाद खोल दी मदद की झोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : जरूरतमंद की मदद करना कोई गुमला के भक्त ग्रुप व मिशन बदलाव के सदस्यों से सीखे. बेटी की जान बचाने के लिए एक पिता की मार्मिक पुकार के बाद लोगों ने खुल कर मदद की. इन दोनों ग्रुप के सदस्यों ने गंभीर रूप से बीमार बच्ची के इलाज के लिए तीन दिन में […]
विज्ञापन
गुमला : जरूरतमंद की मदद करना कोई गुमला के भक्त ग्रुप व मिशन बदलाव के सदस्यों से सीखे. बेटी की जान बचाने के लिए एक पिता की मार्मिक पुकार के बाद लोगों ने खुल कर मदद की. इन दोनों ग्रुप के सदस्यों ने गंभीर रूप से बीमार बच्ची के इलाज के लिए तीन दिन में 61000 रुपये की मदद की. गुमला के भक्त ग्रुप ने 50 हजार रुपये व मिशन बदलाव ने 11 हजार रुपये पीड़ित बच्ची के माता-पिता को सौंपा है. शिशिर कुमार गुप्ता व भूषण भगत रांची जाकर सहयोग राशि दी है.
साथ ही पीड़ित बच्ची के माता पिता के भरोसा दिलाया है कि अगर और किसी प्रकार की मदद की जरूरत पड़ेगी, तो ग्रुप के सदस्य मदद करेंगे. उल्लेखनीय है कि बच्ची गंभीर बीमारी से ग्रसित है. माता-पिता ने अपने स्तर से प्रशासन से मदद ली. इसके बावजूद डॉक्टरों ने बच्ची की पीठ के ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपये से अधिक राशि और जुगाड़ करने की सलाह दी.
खुद बच्ची के पिता ने फेसबुक व व्हाट्सप ग्रुप के माध्यम से अपनी बेटी को बचाने के लिए गुहार लगायी. इसके बाद गुमला के भक्त ग्रुप व मिशन बदलाव के सदस्य बच्ची की मदद के लिए आगे आये. गुमला के भक्त ग्रुप से अजय भगत, अजीत गुप्ता व मिशन बदलाव ग्रुप से अमित कुमार सिंह ने लोगों से पैसा इकट्ठा किया. तीन दिन की मुहिम में 61 हजार रुपये जमा हुए, जिसे पीड़ित बच्ची के परिवार को सौंपा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










