नर्स ट्रेनिंग कराने के बहाने बुला कर किया दुष्कर्म

Published at :04 Apr 2018 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
नर्स ट्रेनिंग कराने के बहाने बुला कर किया दुष्कर्म

कॉलेज में नामांकन कराने का बहाना बना कर यौन शोषण करता रहा. गर्भवती होने पर गुमला के एक निजी क्लिनिक में गर्भपात करा दिया गुमला : चैनपुर प्रखंड के एक गांव की युवती से नर्स ट्रेनिंग के नाम पर दुष्कर्म करने, फिर रामगढ़ कॉलेज में नामांकन कराने का बहाना बना कर यौन शोषण करने का […]

विज्ञापन
कॉलेज में नामांकन कराने का बहाना बना कर यौन शोषण करता रहा.
गर्भवती होने पर गुमला के एक निजी क्लिनिक में गर्भपात करा दिया
गुमला : चैनपुर प्रखंड के एक गांव की युवती से नर्स ट्रेनिंग के नाम पर दुष्कर्म करने, फिर रामगढ़ कॉलेज में नामांकन कराने का बहाना बना कर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने गुमला एसपी को आवेदन सौंप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने 28 मार्च 2018 को एसपी को आवेदन सौंपा है, जिसमें उसने कहा है कि उसकी दीदी की शादी बिशुनपुर प्रखंड के बनालात गांव में हुई है. वर्ष 2017 में दीदी के देवर के साथ उसका साथी श्रवण चैनपुर आया था. उस समय घर पर छठी का कार्यक्रम था.
श्रवण ने युवती की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद बोला कि तुम्हें मैं नर्स की ट्रेनिंग करा दूंगा. श्रवण ने उसे बताया कि वह खुद बनालात में दवा बेचने का काम करता है. श्रवण ने युवती को प्रमाण-पत्र के साथ अपने गांव बनालात बुलाया. युवती 28 मार्च को प्रमाण-पत्र लेकर बनालात आयी, जहां वह अपनी बहन के घर रूकी. 30 मार्च को वह महुआ चुनने जंगल गयी थी, तभी श्रवण उसके पास पहुंच गया. जंगल में ही उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद श्रवण ने युवती से कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा. साथ ही नर्स ट्रेनिंग में भी नामांकन करा दूंगा. 2017 के सितंबर महीने में श्रवण उक्त युवती को नेतरहाट ले गया और वहां एक लॉज में रख कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. गर्भवती होने के बाद आठ जनवरी 2018 को गुमला के एक निजी क्लिनिक में गर्भपात करा दिया और बोला कि मार्च महीने में शादी करेंगे.
27 मार्च 2018 को श्रवण के कुछ रिश्तेदार युवती के घर पहुंचे और उसे अपहरण कर ले गये. किसी प्रकार युवती भाग कर घर पहुंची. अपहरणकर्ताओं ने उससे कहा कि श्रवण की शादी होने वाली है, उसका पीछा छोड़ दो. इधर, श्रवण की शादी की बात सुन कर युवती ने एसपी को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola