लाभुकों के बीच 1.86 अरब की परिसंपत्ति बंटी

Published at :28 Mar 2018 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों के बीच 1.86 अरब की परिसंपत्ति बंटी

सरकार की ओर से कई विभागों के लगे थे स्टॉल, दूर-दूर से आये थे लोग गुमला : सशक्तीकरण शिविर में 121621 लाभुकों के बीच एक अरब 86 लाख 54 हजार रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. इसमें अनुसूचित जनजाति के 93308, अनुसूचित जाति के 4268 व दूसरी जाति के 22783 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति […]

विज्ञापन
सरकार की ओर से कई विभागों के लगे थे स्टॉल, दूर-दूर से आये थे लोग
गुमला : सशक्तीकरण शिविर में 121621 लाभुकों के बीच एक अरब 86 लाख 54 हजार रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. इसमें अनुसूचित जनजाति के 93308, अनुसूचित जाति के 4268 व दूसरी जाति के 22783 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति बांटी गयी. कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का 17841 लाभुकों के बीच 891.69 लाख रुपये का वितरण किया गया.
पोस्ट मैट्रिक एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, शहीद ग्राम योजना अंतर्गत आवास निर्माण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम अंतर्गत पीड़ित परिवार को सहायता राशि का वितरण किया गया. समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, दिव्यांगों को ट्राइ साइकिल एवं अन्य योजनाओं के तहत 961 लाभुकों के बीच 130.50 लाख रुपये का वितरण किया गया. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा, सामाजिक सुरक्षा, विकलांग पेंशन, आदिम जनजाति पेंशन, पारिवारिक हित लाभ योजना के तहत 3094 लाभुकों के बीच 33.1 लाख रुपये बांटा गया.
शिक्षा विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 71 का नामांकन तथा मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना, विद्यालय किट योजना के तहत 5975 लाभुकों के बीच 80.288 लाख रुपये का वितरण हुआ. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 170 विकलांगों को विकलांग प्रमाण-पत्र एवं 20 दिव्यांगों का दिव्यांग यंत्र, श्रम विभाग द्वारा साइकिल सहायता योजना, सिलाई मशीन सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, असंगठित कर्मकार का निबंधन, श्रमिक सेफ्टी कीट सहायता योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व जीवन सुरक्षा बीमा, मातृत्व प्रसुविधा, अंत्योष्टि सहायता, मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति सहायता, औजार किट, मृत्यु दुर्घटना, आम आदमी दावा, पेंशन सहायता योजना के तहत् 53581 लाभुकों के बीच 35.24942 लाख रुपये बांटे गये.इसके अलावा अन्य मदों में भी राशि का विरतण किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola