अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Published at :28 Mar 2018 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

पालकोट/घाघरा : गुमला जिले के पालकोट व घाघरा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. पालकोट में 15 वर्षीया लड़की की मौत हो गयी, जबकि घाघरा में 80 वर्षीया महिला की मौत हुई है. पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के पास सोलगा मोड़ के समीप हुई, जहां एनएच-43 […]

विज्ञापन
पालकोट/घाघरा : गुमला जिले के पालकोट व घाघरा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. पालकोट में 15 वर्षीया लड़की की मौत हो गयी, जबकि घाघरा में 80 वर्षीया महिला की मौत हुई है. पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के पास सोलगा मोड़ के समीप हुई, जहां एनएच-43 पर वाहन की चपेट में आने से 15 वर्षीया एक अज्ञात लड़की की मौत हो गयी. वह पैदल जा रही थी.
इसी क्रम में पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने कुचल दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जायेगा. दूसरी घटना में घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव के समीप हुई, जहां बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला देवकी देवी की मौत हो गयी. घटना सोमवार की रात 7.30 बजे की है. महिला सड़क पार कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola