हाथियों को देख यात्री भागे हाथियों ने टेंपो को किया क्षतिग्रस्त

भरनो : प्रखंड की अमलिया पंचायत में जंगली हाथियों ने सोमवार की रात उत्पात मचाया. हाथियों ने टेंपो से घर जा रहे यात्रियों को दौड़ाया, लेकिन यात्री टेंपो से उतर कर भागे. लेकिन हाथियों ने टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार, भंडरा के कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के बार […]
भरनो : प्रखंड की अमलिया पंचायत में जंगली हाथियों ने सोमवार की रात उत्पात मचाया. हाथियों ने टेंपो से घर जा रहे यात्रियों को दौड़ाया, लेकिन यात्री टेंपो से उतर कर भागे. लेकिन हाथियों ने टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार, भंडरा के कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के बार तीन टेंपो से लौट रहे थे. इसी क्रम में रात करीब नौ बजे भरनो चट्टी रोड पर रायकेरा जंगल के समीप दो जंगली हाथी आ धमके. तब तक दो टेंपो रायकेरा जंगल से गुजर गये, परंतु तीसरा टेंपो जैसे ही जंगल के समीप पहुंचा,
दोनों हाथी सामने आ गये. हाथियों को देख कर टेंपो में सवार लोग टेंपो छोड़ भाग निकले. सभी लोग भाग कर रायकेरा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. इधर, हाथियों ने टेंपो को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण रात को रायकेरा जंगल पहुंचे और हाथियों को भगाया. इधर, उसी रात एक जंगली हाथी मदनपुर गांव पहुंच गया. ग्रामीणों ने मशाल जला कर किसी तरह हाथी को भगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




