अवैध रूप से संचालित भट्ठी नष्ट की

Published at :27 Feb 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित भट्ठी नष्ट की

गुमला : होली से पूर्व गुमला पुलिस ने अवैध रूप से हो रही शराब व हड़िया की बिक्री के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. इसी अभियान के तहत गुमला शहर से तीन किमी दूर चंदाली में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया. वहीं बरामद शराब व हड़िया […]

विज्ञापन

गुमला : होली से पूर्व गुमला पुलिस ने अवैध रूप से हो रही शराब व हड़िया की बिक्री के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. इसी अभियान के तहत गुमला शहर से तीन किमी दूर चंदाली में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया. वहीं बरामद शराब व हड़िया को भी बहा कर नष्ट कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब व हड़िया बेचने वालों में हड़कंप है. जानकारी के अनुसार, डीएसपी इंद्रमणि चौधरी टोटो इलाके में होली पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक करने गये थे.

बैठक के बाद वे शाम को लौट रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि चंदाली गांव में कुछ लोगों ने झोपड़ीनुमा घर बना कर उसमें अवैध रूप से शराब व हड़िया बना रहे हैं. होली व करमा पर्व में इसका उपयोग होगा. इस सूचना के तुरंत बाद डीएसपी पुलिस बल के साथ चंदाली पहुंचे और अवैध से संचालित शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया. यहां भारी मात्रा में शराब व हड़िया को कुआं के समीप छिपा कर रखा गया था. डीएसपी ने कहा कि गुमला के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब व हड़िया की बिक्री के खिलाफ अभियान चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola