चंदवा सीओ के पिता की हत्या

गुमला : गुमला थाना के खरका गांव के समीप चंदवा के सीओ मुमताज अंसारी के पिता असवात अली अंसारी (60) की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. गोली उनके सीने में मारी गयी है. घटनास्थल पर ही असवात की ही मौत हो गयी. घटना सुबह करीब छह बजे की है. असवात पिकअप गाड़ी […]
गुमला : गुमला थाना के खरका गांव के समीप चंदवा के सीओ मुमताज अंसारी के पिता असवात अली अंसारी (60) की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. गोली उनके सीने में मारी गयी है. घटनास्थल पर ही असवात की ही मौत हो गयी. घटना सुबह करीब छह बजे की है. असवात पिकअप गाड़ी से अपने गांव कोटाम से रांची जा रहे थे.
उस गाड़ी में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी था, लेकिन अपराधियों ने उन दोनों को छोड़ कर सिर्फ असवात को गोली मारी. अपराधियों ने हत्याकांड को लूटपाट का रूप देने का प्रयास है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने असवात के थैले में रखे लाखों रुपये, चालक का मोबाइल, पैसा व अन्य सामान लूट कर ले गये. घटना की सूचना पर एसपी अंशुमान कुमार, डीएसपी इंद्रमणि चौधरी व थानेदार राकेश कुमार घटना स्थल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




