पद में छेड़छाड़, कार्यपालक पदाधिकारी से जवाब-तलब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला .नगर परिषद (नप) गुमला में दफ्तरी के पद पर कार्यरत बसंती देवी को अकुशल श्रेणी में शामिल कर सफाईकर्मी बनाने के मामले में नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के अवर सचिव राहुल कुमार ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से जवाब तलब किया है. ज्ञात हो कि बसंती देवी नगर परिषद में […]
विज्ञापन
गुमला .नगर परिषद (नप) गुमला में दफ्तरी के पद पर कार्यरत बसंती देवी को अकुशल श्रेणी में शामिल कर सफाईकर्मी बनाने के मामले में नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के अवर सचिव राहुल कुमार ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से जवाब तलब किया है. ज्ञात हो कि बसंती देवी नगर परिषद में सफाईकर्मी है, जबकि नगर परिषद में बसंती की बहाली दफ्तरी पद पर हुई है. दफ्तरी पद होते हुए बसंती बतौर सफाईकर्मी गत 12 वर्षों से काम कर रही है. वहीं सफाईकर्मी का काम करते हुए बसंती देवी को प्रत्येक माह 5850 रुपये मानदेय मिलता है, जबकि दफ्तरी पद पर कार्य करने के लिए प्रत्येक माह 8060 रुपये मिलना है.
लेकिन नगर परिषद द्वारा बसंती देवी के पद से छेड़छाड़ करते हुए दफ्तरी का काम नहीं करा कर सफाई का काम कराया जा रहा है. मानदेय भी कम मिल रहा है. बसंती ने इसकी शिकायत अवर सचिव से की थी. शिकायत के आलोक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्राचार कर स्पष्ट करने को कहा है कि किन परिस्थितियों में उनके पदनाम को दफ्तरी के स्थान पर सफाईकर्मी किया गया तथा उन्हें अकुशल श्रेणी का मानदेय भुगतान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




