शादी में आयी नाबालिग से दुष्कर्म

Published at :22 Feb 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
शादी में आयी नाबालिग से दुष्कर्म

घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के कसपोड़िया गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि दुष्कर्मी करने के दोनोंआरोपी भी नाबालिग हैं, जो कसपोड़िया गांव के रहने वाले हैं. लड़कों ने रात करीब दो बजे लड़की […]

विज्ञापन
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के कसपोड़िया गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि दुष्कर्मी करने के दोनोंआरोपी भी नाबालिग हैं, जो कसपोड़िया गांव के रहने वाले हैं. लड़कों ने रात करीब दो बजे लड़की को अकेला देख अपहरण किया. इसके बाद घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले गये, जहां दोनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गत 20 फरवरी को नाबालिग लड़की अपनी फुआ की शादी में घाघरा के कसपोड़िया गांव आयी थी. शादी समारोह में खाना-पीना और नाच-गान के बाद रात करीब दो बजे सभी लोग सोने चले गये. इसी दौरान दोनों नाबालिग लड़कों ने लड़की को अकेला देख उसका अपहरण किया और खेत में लेकर जाकर दुष्कर्म किया. वहीं घर पर लड़की के नहीं होने पर परिजनों ने रात में ही लड़की की खोजबीन की.
इसी क्रम में खेत में गये, जहां टॉर्च की लाइट देख दो लड़के भागने लगे. लोगों ने खदेड़ कर एक लड़का को धर दबोचा. पूछताछ में उसने पूरे घटना क्रम व घटना में शामिल दूसरे लड़के भी जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने दूसरे लड़के को भी पकड़ा और जम कर पिटाई की. बुधवार की सुबह घाघरा पुलिस को सौंप दिया. प्रभारी थाना प्रभारी एस उपाध्याय ने दोनों लड़कों का मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को बालगृह भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola