हमें पानी दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो

Published at :10 Feb 2018 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
हमें पानी दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो

गुमला : तीन दिन से सप्लाई पानी नहीं मिलने से नाराज गुमला शहर के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिलाएं थाली लेकर निकलीं और पीएचइडी के इइ अनिरुद्ध कुमार के कार्यालय का घेराव किया. इससे पूर्व महिलाएं बड़ाइक मुहल्ला में एकत्रित हुई और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता […]

विज्ञापन

गुमला : तीन दिन से सप्लाई पानी नहीं मिलने से नाराज गुमला शहर के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिलाएं थाली लेकर निकलीं और पीएचइडी के इइ अनिरुद्ध कुमार के कार्यालय का घेराव किया. इससे पूर्व महिलाएं बड़ाइक मुहल्ला में एकत्रित हुई और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार चीनी के नेतृत्व में बाल्टी व डिब्बा लेकर जुलूस की शक्ल में पीएचइडी कार्यालय पहुंची.

जुलूस में शामिल महिलाएं थाली बजाते हुए हमें पानी दो-पानी दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो.. आदि नारे लगा रही थी.पीएचइडी पहुंचने के बाद इइ अनिरुद्ध कुमार के कार्यालय का घेराव किया. इइ को ज्ञापन सौंप कर नियमित रूप से पेयजलापूर्ति कराने की मांग की. महिलाओं ने कहा कि हमें तीन दिनों से पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है और यहां अधिकारी आराम फरमा रहे हैं. मजबूरन आज घेराव कर रहे हैं. जरूरत पड़ी, तो तालाबंदी भी करेंगे. बाद में इइ ने नियमित रूप से पानी सप्लाई कराने का आश्वासन दिया.

इस आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुई और लौट गयी. इस अवसर पर अकील रहमान, अमृता भगत, अमर कुजूर, रामविलास साहू, रामनिवास प्रसाद, दीपक गुप्ता, अरुण कुमार, हेमावती लकड़ा, कलावती देवी, रानी देवी, बसंती देवी, मंजू पाठक, पार्वती देवी, इतवारी देवी, समन देवी, रोजालिया कुजूर, गुड़िया कुमारी, फूलमनी, शकुंतला देवी, मालती देवी, मंगरी देवी, संध्या देवी, गीता देवी, उषा कुजूर, विनीता कुमारी, सुषमा देवी व गुंजा देवी सहित कई महिलाएंउपस्थित थी.
नगर परिषद व बिजली विभाग जिम्मेवार : इइ
इइ अनिरुद्ध कुमार ने शहर में पेयजलापूर्ति में उत्पन्न परेशानियों के लिए नगर परिषद और बिजली विभाग को जिम्मेवार ठहराया. इइ ने बताया कि दो मोटर है, जिसमें एक चल रहा है और एक खराब है. खराब मोटर की मरम्मत करानी है. चूंकि वाटर टैक्स नगर परिषद वसूलती है. वहीं खराब मोटर की मरम्मत के लिए पैसा की जरूरत है. लेकिन पैसा की बात आने पर नगर परिषद आनाकानी करती है. कभी-कभी लो वोल्टेज की समस्या के कारण भी पानी सप्लाई नहीं हो पाता है. बिजली विभाग के लोगों से बात करने पर वे अलग ही बहाना बनाते हैं.
जनता को नियमित पानी दें : रमेश
रमेश कुमार चीनी ने कहा कि जनता 30 दिन का वाटर टैक्स देती है, लेकिन पानी तीन दिन भी सही से नहीं मिल रहा है. जनता को हर हाल में नियमित रूप से पानी चाहिए. मरम्मत कराने के लिए पैसा की जरूरत है, तो चंदा कर देने को तैयार हैं. पानी सप्लाई के लिए यदि लो वोल्टेज की समस्या है, तो बिजली विभाग से बातचीत की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola