उदासीन रवैये के कारण नहीं बिछी पाइप

Published at :01 Feb 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
उदासीन रवैये के कारण नहीं बिछी पाइप

चार माह पहले पैसा मिलने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं. गुमला : पीएचइडी गुमला की उदासीनता के कारण शहर के शास्त्री नगर (वार्ड नंबर 15) के लोगों को पेयजल के लिए रोजाना दो-चार होना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि शहर में पेयजलापूर्ति के लिए दो साल पहले पाइप लाइन बिछायी गया […]

विज्ञापन

चार माह पहले पैसा मिलने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं.

गुमला : पीएचइडी गुमला की उदासीनता के कारण शहर के शास्त्री नगर (वार्ड नंबर 15) के लोगों को पेयजल के लिए रोजाना दो-चार होना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि शहर में पेयजलापूर्ति के लिए दो साल पहले पाइप लाइन बिछायी गया है, लेकिन अब तक पूरी तरह से पाइप लाइन नहीं बिछायी गयी है.

वार्ड नंबर 15 के शास्त्री नगर ऊपर मुहल्ला में भी मसना रोड से शिवेंद्र जी के घर तक पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया.

पाइप लाइन पूरी नहीं बिछाये जाने के कारण पूरे वार्ड में पेयजलापूर्ति प्रभावित है. इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने गुमला दौरा पर आये स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से फरियाद लगायी.

मंत्री ने लोगों की फरियाद सुनी और गुमला के पीएचइडी को करीब छह लाख रुपये उपलब्ध कराया. यह पैसा पीएचइडी को करीब चार माह पूर्व ही प्राप्त है, लेकिन अब तक पीएचइडी द्वारा अधूरी पाइप लाइन को पूरा करने की दिशा में कार्य शुरू नहीं कराया गया है. वहीं गर्मी का मौसम करीब है. पाइप लाइन यदि जल्द पूरा नहीं बिछायी जाती है, तो पहले की तहर ही वार्ड के लोग पेयजल की समस्या से जूझते रहेंगे.

विभाग को जनता की चिंता नहीं : हेमलता

वार्ड नंबर 15 की पार्षद हेमलता देवी ने कहा कि शास्त्री नगर ऊपर मुहल्ला में पाइप लाइन पूरा बिछाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जिले के पीएचइडी को पैसा उपलब्ध कराया गया है, लेकिन विभाग ने अभी तक काम शुरू नहीं कराया है. विभाग को आम जनता की चिंता नहीं है.

टेंडर हो चुका है, काम शुरू होने की देर है : इइ

शास्त्री नगर ऊपर मुहल्ला में पाइप लाइन पूरा बिछा कर पानी सप्लाई कराने के संबंध में पीएचइडी के इइ अनिरुद्ध कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि विभाग को पैसा प्राप्त है. टेंडर भी हो चुका है. बस काम शुरू होने की देर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola