अवैध रूप से हो रही दारू की बिक्री किसी हाल में नहीं होगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई : सिसई थाना की पुलिस ने कहा है कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हड़िया दारू की बिक्री नहीं होगी. हर बाजार, गली व मुहल्ला में हड़िया व महुआ शराब की बिक्री बंद कर दी गयी है. क्षेत्र में लगने वाले हड़िया दारू बाजार में युवाओं की भीड़ लगी रहती थी. हड़िया दारू […]
विज्ञापन
सिसई : सिसई थाना की पुलिस ने कहा है कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हड़िया दारू की बिक्री नहीं होगी. हर बाजार, गली व मुहल्ला में हड़िया व महुआ शराब की बिक्री बंद कर दी गयी है. क्षेत्र में लगने वाले हड़िया दारू बाजार में युवाओं की भीड़ लगी रहती थी. हड़िया दारू के कारण ही यहां के युवा बरबाद हो रहे थे.
थानेदार अजय ठाकुर ने कहा कि पुलिस नशा मुक्ति के लिए अभियान चला रही है. जहां भी हड़िया दारू बिक्री की सूचना मिल रही है, कार्रवाई की जा रही है. हड़िया दारू व महुआ गोटा को नष्ट किया जा रहा है. अब तक लरंगो, बोंडो, सिसई हड़िया बाजार, महुआडीपा, रेड़वा, नागफेनी, कुम्हार मोड़, मुरगू व पिलखी सहित कई जगहों में अभियान चलाया गया है. इस अभियान में गांव की महिलाएं भी साथ दे रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




