गुमला : चार राज्यों में चलाता था सेक्स रैकेट, देहरादून पुलिस ने दबोचा

गुमला जिला के भरनो क्षेत्र से पुलिस ने चार राज्यों में देह व्यापार का सरगना मलगो गांव निवासी तबरेज खान को गिरफ्तार किया है. तबरेज का देह व्यापार का रैकेट उड़ीसा, छत्तीसगढ़, देहरादून व दिल्ली में था. वह कई दिनों से आकर भरनो में छिपा हुआ था. देहरादून की पुलिस गुमला पहुंची व भरनो पुलिस […]
गुमला जिला के भरनो क्षेत्र से पुलिस ने चार राज्यों में देह व्यापार का सरगना मलगो गांव निवासी तबरेज खान को गिरफ्तार किया है. तबरेज का देह व्यापार का रैकेट उड़ीसा, छत्तीसगढ़, देहरादून व दिल्ली में था. वह कई दिनों से आकर भरनो में छिपा हुआ था. देहरादून की पुलिस गुमला पहुंची व भरनो पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा. देहरादून सब इंस्पेक्टर प्रतिभा देवी ने भरनो थाना में बताया कि अपराधी तबरेज खान दिल्ली में महिला बाल विकास वृद्ध समिति के नाम पर फर्जी एनजीओ चलाता है. जिसके माध्यम से वह कई राज्यों की लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बड़े लोगों को लड़कियां सप्लाई कर उनसे मोटी रकम वसूल करता था. इस क्रम में उसने देहरादून के कुणाल सेट्ठी व अमरजीत सेटठी से 13 लाख रुपये लेकर उड़ीसा की एक लड़की को उनके हवाले कर देह व्यापार करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




