भाग रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

थाना के समीप पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान भरनो. भरनो पुलिस ने खदेड़ कर बाइक सवार दो युवकों को धर दबोचा, जिसमें गुमला निवासी अफरोज अली व शहनवाज खान शामिल हैं. पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग […]
विज्ञापन
थाना के समीप पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
भरनो. भरनो पुलिस ने खदेड़ कर बाइक सवार दो युवकों को धर दबोचा, जिसमें गुमला निवासी अफरोज अली व शहनवाज खान शामिल हैं. पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था.
इसी बीच रांची की ओर से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकना चाहा, परंतु चालक पुलिस को देख कर तेज रफ्तार से भागने लगा. इधर, पुलिसकर्मी चेकिंग छोड़ कर उक्त बाइक का पीछा किया. पुलिस को आता देख बाइक सवार दोनों युवक मुडकट्टी के समीप बाइक छोड़ कर भागने लगे. पुलिस ने ने दोनों युवकों को खदेड़ कर पकड़ा. पुलिस ने बाइक नंबर 0डी14 सी 8902 को जब्त कर लिया. हिरासत में लिये गये एक युवक ने कहा कि हमारे पास लाइसेंस नहीं था, इसलिए पुलिस को देख कर भागे. समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




