ठंड का कहर 13 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला में ठंड का कहर जारी है. ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है. जिला शिक्षा अधीक्षक गनौरी मिस्त्री ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. उन्होंने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को पत्र भेज कर कहा है कि ठंड को देखते हुए नौ जनवरी से […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला में ठंड का कहर जारी है. ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है. जिला शिक्षा अधीक्षक गनौरी मिस्त्री ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. उन्होंने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को पत्र भेज कर कहा है कि ठंड को देखते हुए नौ जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक वर्ग एक से लेकर पांच वर्ग तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी.
लेकिन इस दौरान वर्ग छह से ऊपर की सभी कक्षाएं सुचारू ढंग से चलेगी. वर्ग छह से लेकर आठ कक्षा की पढ़ाई दिन के 10 बजे से दो बजे तक होगी. डीएसई ने कहा है कि अगर 13 जनवरी के बाद भी ठंड अधिक रहती है, तो वर्ग एक से पांच तक छुट्टी बढ़ायी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




