जांच: सीएम के आदेश के बाद प्रधान सचिव चैनपुर पहुंचे, जांच में सड़क निर्माण सही पाया गया

Published at :03 Nov 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
जांच: सीएम के आदेश के बाद प्रधान सचिव चैनपुर पहुंचे, जांच में सड़क निर्माण सही पाया गया

चैनपुर (गुमला): मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गुरुवार को ग्रामीण विकास कार्य विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार हेलीकॉप्टर से चैनपुर प्रखंड पहुंचे. प्रधान सचिव पीएम सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में बरती गयी अनियमितता की जांच करने पहुंचे थे, जिसकी शिकायत सीएम जनसंवाद में की गयी थी. चैनपुर के […]

विज्ञापन
चैनपुर (गुमला): मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गुरुवार को ग्रामीण विकास कार्य विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार हेलीकॉप्टर से चैनपुर प्रखंड पहुंचे.
प्रधान सचिव पीएम सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में बरती गयी अनियमितता की जांच करने पहुंचे थे, जिसकी शिकायत सीएम जनसंवाद में की गयी थी. चैनपुर के डहुड़गांव से जमगई तक तीन किमी सड़क एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बन रही है. 90 प्रतिशत काम हो चुका है. मालम पंचायत निवासी बोनीफास कुजूर ने सीएम के जनता दरबार में सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की थी. जिसके बाद सीएम के निर्देश के बाद ग्रामीण विकास कार्य विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार जांच करने पहुंचे थे. शिकायतकर्ता बोनीफास के समक्ष ही स्टेट क्वालिटी टेस्ट मॉनिटरिंग टीम ने इस्तेमाल सामग्री की जांच की, जहां टीम ने टेस्ट सही पाया. बोनीफास कुजूर के संतुष्ट नहीं होने पर एक और स्थान पर सामग्री की जांच करायी गयी. वहां भी सही पाया गया. जिसके बाद प्रधान सचिव ने आरइओ विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए क्वालिटी में किसी भी तरीके से समझौता नहीं करने का निर्देश दिया. पथ निर्माण में इस्तेमाल स्टोन का टेस्ट लैब से कराने का निर्देश दिया. साथ ही पांच दिनों के अंदर रिपोर्ट देने की बात कही.

प्रधान सचिव ने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है. भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. भ्रष्टाचारियों को बख्शा भी नहीं जायेगा. कोई भी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि गलत करता है, तो आप बेहिचक हमारे पास अपनी बात रखें. आज आपके बीच से एक व्यक्ति ने शिकायत की कि इस सड़क में घटिया सामान का प्रयोग किया जा रहा है.

हमने यहां आकर जांच की. सरकार आपके घर तक शिकायत को सुनने के लिए पहुंचेगी. लेकिन इस बात का ख्याल रहे कि शिकायत में आपका व्यक्तिगत स्वार्थ ना छिपा हो. झूठी शिकायत ना करें. मौके पर जेएसआरआरडीए के मुख्य अभियंता विजयकांत सिंह, डीसी श्रवण साय, डीडीसी नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत, बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, एसडीएम सत्य प्रकाश, उपप्रमुख सुशील दीपक मिंज, मुखिया सामुएल टोप्पो, उपमुखिया सेनवा बीबी व जिप सदस्य सरोज हेमरोम सहित कई लोग मौजूद थे.
सड़क का भुगतान लंबित है : संवेदक
सड़क निर्माण के संवेदक प्रवीण साहू ने कहा कि सड़क निर्माण 90 प्रतिशत हो गया है. इसके बावजूद अभी तक विभाग द्वारा एक पैसा भी भुगतान नहीं किया गया है. काम में गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि यह गांव मेरा भी है. मैं अपने लोगों से धोखा नहीं कर सकता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola