स्थानांतरण: पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा 17 महीना गुमला में रहे, जिले के 25वें एसपी बने अंशुमन कुमार

Published at :02 Nov 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
स्थानांतरण: पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा 17 महीना गुमला में रहे, जिले के 25वें एसपी बने अंशुमन कुमार

गुमला: चैनपुर प्रखंड की एक लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी के नहीं पकड़े जाने व लड़की के गायब मामले ने गुमला एसपी चंदन कुमार झा की कुर्सी हिला कर रख दी. इस केस के कारण उनका स्थानांतरण सीआइडी एसपी में हो गया है. उनके स्थान पर जमशेदपुर के रेल एसपी अंशुमन कुमार […]

विज्ञापन
गुमला: चैनपुर प्रखंड की एक लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी के नहीं पकड़े जाने व लड़की के गायब मामले ने गुमला एसपी चंदन कुमार झा की कुर्सी हिला कर रख दी. इस केस के कारण उनका स्थानांतरण सीआइडी एसपी में हो गया है. उनके स्थान पर जमशेदपुर के रेल एसपी अंशुमन कुमार को गुमला का नया एसपी बनाया गया है. आइपीएस अंशुमन कुमार गुमला जिला के 25वें एसपी होंगे. श्री कुमार 2013 बैच के आइपीएस हैं. उनका पहला प्रशिक्षण गिरिडीह जिला में हुआ है.

वे धनबाद व रांची में भी काम कर चुके हैं. श्री कुमार बुधवार देर शाम को गुमला पहुंच गये हैं. वे गुरुवार को योगदान देंगे. लौह नगरी जमशेदपुर से गुमला एसपी बन कर पहुंचे अंशुमन कुमार युवा हैं. गुमला जिला की सवा दस लाख जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं. बुधवार की शाम को अंशुमन कुमार गुमला पहुंचे, तो एसपी के आवासीय कार्यालय में एसपी चंदन झा, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत व डीएसपी इंद्रमणि चौधरी से मिले.

एसपी चंदन झा ने अंशुमन कुमार को गुमला जिले की भौगोलिक बनावट, अपराधी व नक्सली गतिविधि की जानकारी दी. लंबे समय तक दोनों एसपी ने बात की. गुमला जिले में राजनीति गतिविधि, नेताओं के दखल के बारे में भी पूछताछ की. हालांकि नये एसपी को गुमला जिले में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. सबसे बड़ी चुनौती नक्सली हैं.

सफलताओं से भरा रहा कार्यकाल
एसपी चंदन कुमार झा गुमला से रांची जायेंगे. वे दो नवंबर को रांची के लिए रवाना होंगे. श्री झा गुमला में 17 महीना रहे. उन्होंने गुमला जिला में तीन मई 2016 को योगदान दिया था. उनके योगदान के समय भाकपा माओवादियों का उत्पात चरम पर था. शहर में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ी हुई थी, लेकिन योगदान के बाद उन्होंने रणनीति के तहत काम किया. सभी पुलिस को टीम वर्क का पाठ पढ़ाया. इसके बाद बिट पुलिस के माध्यम से शहरी क्षेत्र में होनेवाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया. इसके बाद भाकपा माओवादी व पीएलएफआई को बैकफुट में भेज दिया. उनके कार्यकाल में कई बड़े हाईकोर नक्सली पकड़े गये. कई लोगों को मुठभेड़ में मार गिराया. इनामी नक्सली व बच्चों के अपहरणकर्ता नकुल यादव व मदन यादव ने सरेंडर किया.चंदन झा ने गुमला में पुलिस को मजबूत करने के लिए कई नयी तकनीक का भी इस्तेमाल किया, जिससे गुमला पुलिस मजबूत हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola