सड़क निर्माण व उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान, विरोध में बनारी में जाम रखी सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2017 11:19 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर: नेहरहाट से घाघरा सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति व सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं करने के आरोप में बुधवार को ग्रामीणों ने बनारी में सड़क जाम कर विरोध जताया. ग्रामीणों ने बताया कि नेहरहाट से घाघरा सड़क निर्माण कार्य बलेचा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. बरसात से पूर्व गूंगाटोली से […]
विज्ञापन
बिशुनपुर: नेहरहाट से घाघरा सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति व सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं करने के आरोप में बुधवार को ग्रामीणों ने बनारी में सड़क जाम कर विरोध जताया. ग्रामीणों ने बताया कि नेहरहाट से घाघरा सड़क निर्माण कार्य बलेचा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है.
बरसात से पूर्व गूंगाटोली से गोराटोली तक सड़क की खुदाई कर उसमें पत्थर का चूर्ण डाल कर छोड़ दिया गया है. वाहनों के परिचालन से धूल उड़ती है, जिससे लोगों को अपने घर व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रहना मुश्किल हो गया है.
ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर तत्काल सड़क का निर्माण कराने व सड़क पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की गयी थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. इधर, सूचना मिलने पर बीडीओ उदय कुमार सिन्हा जामस्थल पर पहुंचे. लोगों को आश्वासन दिया कि सड़क में प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जायेगा. शीघ्र ही सड़क का निर्माण होगा. इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटा लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




