गुमला : लेवी को लेकर इंडियन आर्मी टाइगर का उत्पात, सड़क निर्माण कैंप पर अपराधियों का हमला

Published at :21 Oct 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : लेवी को लेकर इंडियन आर्मी टाइगर का उत्पात, सड़क निर्माण कैंप पर अपराधियों का हमला

सिसई(गुमला) : लेवी की मांग को लेकर बुधवार की रात सिसई के छारदा गांव स्थित सड़क निर्माण करा रही कंपनी के कैंप पर अपराधियों ने हमला किया. उन्होंने कर्मचारियों को पीटा. इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर टुनटुन सिंह पर गोली चलायी. गोली पिकअप वैन में लगी. किसी प्रकार टुनटुन सिंह पिकअप वैन से भागने में सफल […]

विज्ञापन

सिसई(गुमला) : लेवी की मांग को लेकर बुधवार की रात सिसई के छारदा गांव स्थित सड़क निर्माण करा रही कंपनी के कैंप पर अपराधियों ने हमला किया. उन्होंने कर्मचारियों को पीटा. इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर टुनटुन सिंह पर गोली चलायी. गोली पिकअप वैन में लगी. किसी प्रकार टुनटुन सिंह पिकअप वैन से भागने में सफल रहे. गुरुवार को अपराधियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर टुनटुन सिंह को फोन कर लेवी की मांग की है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है.

इस घटना से प्रोजेक्ट मैनेजर व कंपनी के कर्मचारी दहशत में हैं. सिसई से भंडरा (27 किलोमीटर) तक एलटीमा इंदिरा स्ट्रेक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी सड़क का निर्माण करा रही है.

प्रोजेक्ट मैनेजर ने दर्ज करायी प्राथमिकी: गोलीबारी व धमकी के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने सिसई थाना में इंडियन आर्मी टाइगर गैंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार, 18 नवंबर की रात 9.30 बजे 12 मजदूरों के साथ प्लांट में ढलाई करा रहा था. इसी बीच 6-7 अपराधी आये और उन्हें नाम लेकर खोजने लगे.

उन्होंने पिकअप वैन स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. गोली वैन में लगी. किसी प्रकार वह भागने में सफल रहे. 19 नवंबर को अपराधियों ने मोबाइल नंबर 9065829367 से फोन कर कहा कि इंडियन आर्मी टाइगर से रितेश बोल रहा हूं. इसके बाद उसने लेवी की मांग की.

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर चलायी गोली, बाल-बाल बचे :सिसई से भंडरा (27 किलोमीटर) तक एलटीमा इंदिरा स्ट्रेक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी बना रही सड़कलेवी की मांग को लेकर अपराधियों ने फायरिंग की है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. लेवी की राशि कितनी मांगी गयी है. प्रोजेक्ट मैनेजर ने इसकी जानकारी नहीं दी है. पुलिस जांच कर रही है.
-अजय कुमार ठाकुर, थानेदार, सिसई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola