धनतेरस बाजार में ठगी : मालिक बनकर ठग ने ग्राहक को लगाया 26000 का चूना, देखें VIDEO

Published at :17 Oct 2017 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस बाजार में ठगी : मालिक बनकर ठग ने ग्राहक को लगाया 26000 का चूना, देखें VIDEO

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : मंगलवार की देर शाम को धनतेरस बाजार में गुमला शहर के मेन रोड स्थित हिंदुस्तान एजेंसी गुमला के दुकान में ठगी की घटना घटी है. दुकान में भीड़ थी. इसका फायदा ठग ने उठाया. ठग ने अपने को दुकान का मालिक बताकर महिला ग्राहक से 26 हजार रुपये ठग […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : मंगलवार की देर शाम को धनतेरस बाजार में गुमला शहर के मेन रोड स्थित हिंदुस्तान एजेंसी गुमला के दुकान में ठगी की घटना घटी है. दुकान में भीड़ थी. इसका फायदा ठग ने उठाया. ठग ने अपने को दुकान का मालिक बताकर महिला ग्राहक से 26 हजार रुपये ठग लिए. पैसा ठगी करने के बाद ठग आराम से निकल गया.
जब ठग भाग गया और ग्राहक अपना समान लेकर घर जाने लगे तो दुकान के कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो ग्राहक के होश उड़ गया. ग्राहक बारबार कहता रहा कि मैं पैसा दे दिया हूं. लेकिन दुकान मालिक ने पैसा मिलने से इनकार किया. अंत में सीसीटीवी कैमरा में जांच की गयी तो स्पष्ट हुआ कि एक ठग पैसा लेकर भाग गया. ठगी की शिकार हुई महिला का बुरा हाल है. इसकी शिकायत थाना से की गयी है. ठग की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola