पीएम आवास निर्माण में बीडीओ ने किया श्रमदान

जारी: प्रखंड में पीएम आवास निर्माण कार्य के लिए मजदूर नहीं मिलने से लाभुकों व पदाधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है. ऐसी स्थिति में बीडीओ प्रवीण केरकेट्टा अपने ब्लॉक स्टॉफ को लेकर जारी गांव पहुंचे और मिखाइल केरकेट्टा के यहां जाकर आवास निर्माण का कार्य श्रमदान से कराया. बीडीओ ने अपनी मजबूरी बतायी और कहा […]
जारी: प्रखंड में पीएम आवास निर्माण कार्य के लिए मजदूर नहीं मिलने से लाभुकों व पदाधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है. ऐसी स्थिति में बीडीओ प्रवीण केरकेट्टा अपने ब्लॉक स्टॉफ को लेकर जारी गांव पहुंचे और मिखाइल केरकेट्टा के यहां जाकर आवास निर्माण का कार्य श्रमदान से कराया.
बीडीओ ने अपनी मजबूरी बतायी और कहा कि मजदूर नहीं मिलने के कारण हमें यह उपाय करना पड़ा, ताकि पीएम आवास शीघ्र पूर्ण हो सके. इससे पूर्व विगत दिन लाभुकों ने पीएम आवास निर्माण के लिए पैसे की कमी की बात बीडीओ के समक्ष रखी थी. इस पर पहल कर बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया. श्रमदान करने वालों में बीडीओ प्रवीण केरकेट्टा, चमरू उरांव, भीमसेंट एक्का, बाबूलाल सिंह व बीपीओ संदीप कुजूर सहित कई कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




