जज की गाड़ी रोक कर किया अभद्र व्यवहार, दो युवक हिरासत में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2017 12:33 PM (IST)
विज्ञापन

पालकोट : पालकोट थाना के समीप दो युवकों ने एक जज के साथ अभद्र व्यवहार किया है. बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर अपशब्द भी कहे. जज द्वारा त्वरित एक्शन लेने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है. युवकों के नाम गौरव व सानू बताये जा रहे हैं. अभी दोनों […]
विज्ञापन
पालकोट : पालकोट थाना के समीप दो युवकों ने एक जज के साथ अभद्र व्यवहार किया है. बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर अपशब्द भी कहे. जज द्वारा त्वरित एक्शन लेने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है.
युवकों के नाम गौरव व सानू बताये जा रहे हैं. अभी दोनों को थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों के खिलाफ थाने में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. जानकारी के अनुसार, एक जज अपनी चार पहिया गाड़ी से गुमला से सिमडेगा जा रहे थे.
बघिमा गांव के समीप गौरव व सोनू ने गाड़ी का पीछा किया और थाना के समीप गाड़ी का रोक लिया. युवकों ने कहा कि इसी गाड़ी से हमारे लाह की चोरी हुई थी.
जज बार बार कहते रहे कि तुमलोगों ने गलत गाड़ी को रोक लिया है. अपने को जज बताने के बावजूद दोनों युवक नहीं माने और जज के साथ अभद्र व्यवहार करते रहे. जब मामला बिगड़ने लगा, तो पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




