रंजिश छोड़ मिल जुल कर रहने का निर्णय

दो युवकों की हत्या के बाद दो टोलों में उत्पन्न हो गया था तनाव टैसेरा के ग्रामीणों ने ग्रामसभा की गुमला : गुमला सदर प्रखंड के टैंसेरा गांव में गुरुवार को ग्रामसभा हुई. इसकी अध्यक्षता मंगरा साहू ने की. कहा गया कि गत शुक्रवार को करमा बासी के दिन टैसेरा निवासी विजय साहू व बांकीर […]
दो युवकों की हत्या के बाद दो टोलों में उत्पन्न हो गया था तनाव
टैसेरा के ग्रामीणों ने ग्रामसभा की
गुमला : गुमला सदर प्रखंड के टैंसेरा गांव में गुरुवार को ग्रामसभा हुई. इसकी अध्यक्षता मंगरा साहू ने की. कहा गया कि गत शुक्रवार को करमा बासी के दिन टैसेरा निवासी विजय साहू व बांकीर लिटियाटोली निवासी मनोहर तिर्की की हत्या हुई थी, जिसमें दोनों टोला के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. ग्रामसभा के माध्यम से दोनों टोला के लोगों ने मुखिया सुनील कुल्लू की मौजूदगी में किसी तरह का तनाव नहीं रखने की बात कही और मिल जुल कर रहने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने कहा कि मृतक विजय उग्रवादी नहीं था.
मौके पर मोहना साहू, अमरदीप टोप्पो, छटकु उरांव, राजेंद्र साहू, चारो उरांव, सुरेंद्र साहू, मदन साहू, जीतू पाहन, रामलाल साहू, मांगा उरांव, अभिजीत साहू, सुरेंद्र साहू, सिंटू उरांव, किशुन साहू, मंगरू उरांव, घुरन गोप, करमा साहू, राजकुमार साहू, रूपेश लकड़ा, उपेंद्र साहू, बिरजू उरांव, सुधीर साहू, रमेश कुमार साहू, अघनु साहू, बिहारी साव, मनोज साहू, डेविड उरांव, बिरसा उरांव, लक्ष्मण उरांव, रामलाल उरांव, सहरू साहू, भुदलू साहू, बंधना उरांव, संजय उरांव, रोपना उरांव, विजेता उरांव, राजेश उरांव, जयराम उरांव, घुड़ा उरांव, विजय उरांव, उनता उरांव, महेश उरांव व सुकरा उरांव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




