गुमला : पांच मासूम भाइयों की सीडब्ल्यूसी करेगी सहायता

गुमला: गुमला प्रखंड से 15 किमी दूर बांकीर लिटियाटोली गांव के पांच मासूम भाईयों की स्थिति जानने सीडब्ल्यूसी के सदस्य संजय कुमार भगत गांव पहुंचे. 13 माह पहले इनकी मां की मौत हो गयी है और पांच दिन पहले पिता की भी हत्या कर दी गयी है. इससे पांचों भाई अनाथ हो गये हैं. मासूम […]
साथ ही पिता मनोहर तिर्की की हत्या के बाद घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग करने की बात कही है. संजय भगत ने कहा कि मां व पिता की मौत के बाद पांच बच्चों के अनाथ होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार की स्थिति देखने आये हैं. घर में अमित तिर्की (14), आशीष तिर्की (12), देवा तिर्की (10), आलोक तिर्की (सात) व अंकित तिर्की (चार) हैं. अभी ये बच्चे अपनी दादी बंधनी देवी के साथ रहते हैं, लेकिन घर की स्थिति ठीक नहीं है. गरीबी के कारण बच्चों ने पढ़ाई भी छोड़ दिया है. अगर इन बच्चों को समय रहते आश्रय व शिक्षा नहीं मिला, तो ये मुख्यधारा से भटक जायेंगे. इसलिए इनके आश्रय व शिक्षा की व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




