भाईचारगी का संदेश देता है मुहर्रम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2017 12:29 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला: प्रस्तावित प्रखंड टोटो में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाया गया. अंजुमन इसलामिया टोटो की ओर से जुलूस निकाला गया. जुलूस बाजारटांड़ से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. जुलूस में शामिल लोग अल्लाह हू अकबर, या अली या हुसैन उदघोष लगा रहे थे. मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के प्रदेश […]
विज्ञापन
गुमला: प्रस्तावित प्रखंड टोटो में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाया गया. अंजुमन इसलामिया टोटो की ओर से जुलूस निकाला गया. जुलूस बाजारटांड़ से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. जुलूस में शामिल लोग अल्लाह हू अकबर, या अली या हुसैन उदघोष लगा रहे थे. मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि डीएसपी इंद्रमणि चौधरी थे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम हमें भाइचारगी का संदेश देता है.
हम सभी को एक-दूसरे के धर्म को सम्मान देना चाहिए. मजदूर नेता ने सभी मुसलिम धर्मावलंबियों को पर्व की बधाई दी. विशिष्ट अतिथि डीएसपी ने कहा कि मुहर्रम भाइचारे का संदेश देता है. इसे मिल जुल कर मनाने की जरूरत है.
उन्होंने मुहर्रम की बधाई दी. मौके पर सरफराज मियां, चांद खान, सोनू खान, गोल्डेन खान, सरफराज अंसारी, बबलू रजक, महमूद खान, शकील खान, शाहिद अंसारी, मुन्ना पंगा, खालिद, जिम्मी व मोहम्मद जनरल सहित बड़ी संख्या में मुसलिम धर्मावलंबी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




