गुमला : फुटबॉल मैच देखने गये युवक की पत्थर से कूच कर हत्या

गुमला : गुमला सदर थाना के बसुआ डीपाटोली निवासी रामू उरांव (30 वर्ष) की हत्या अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर दी. उसके चेहरे को बुरी कूचा गया है. अपराधियों ने रामू की हत्या करने के बाद उसके शव को डीपाटोली नहर में फेंक दिया था. गुमला पुलिस ने बसुआ से फोरी जाने वाली […]
गुमला : गुमला सदर थाना के बसुआ डीपाटोली निवासी रामू उरांव (30 वर्ष) की हत्या अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर दी. उसके चेहरे को बुरी कूचा गया है. अपराधियों ने रामू की हत्या करने के बाद उसके शव को डीपाटोली नहर में फेंक दिया था.
गुमला पुलिस ने बसुआ से फोरी जाने वाली सड़क स्थित डीपाटोली नहर से मंगलवार को शव बरामद किया. शव की शिनाख्त उसके भाई बिंदेश्वर उरांव ने की. पुलिस ने शव को कब्जे में कर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया. घटना के संबंध में बिंदेश्वर ने बताया कि 30 सितंबर को रामू सुबह आठ बजे डुमरटोली में फुटबॉल मैच देखने जाने की बात कहकर निकला था. उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा था. परिजनों ने काफी खोजबीन की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




