चौकीदार नदी से शव निकाल रहा था, पैर फिसला, बह गया शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2017 1:20 PM (IST)
विज्ञापन

बसिया(गुमला): बसिया प्रखंड में गुरुवार को अजीब घटना घटी. कोयल नदी में अज्ञात शव था. चौकीदार ने नदी से शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन चौकीदार का पैर फिसलने से शव हाथ से छूट गया और नदी के तेज बहाव में शव बह गया. बताया जा रहा है कि बसिया के पखनाटोली स्थित कोयल नदी […]
विज्ञापन
बसिया(गुमला): बसिया प्रखंड में गुरुवार को अजीब घटना घटी. कोयल नदी में अज्ञात शव था. चौकीदार ने नदी से शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन चौकीदार का पैर फिसलने से शव हाथ से छूट गया और नदी के तेज बहाव में शव बह गया. बताया जा रहा है कि बसिया के पखनाटोली स्थित कोयल नदी के तट पर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बसिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बसिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
फिर शव को पानी से निकालने का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन शव निकालने के क्रम में चौकीदार का पैर फिसल गया और शव नदी की तेज धारा में बह गया.
ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था. जिस कारण शव को निकालने में पुलिस को परेशानी हो रही थी. इस संबंध में एसआइ एमएन सिंह ने बताया कि शव सड़ा गला था. जिस कारण पहचान नहीं हो सकी. संभवत: डूबने से उसकी मौत हुई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




