समाज व राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले चलें : विनय

Published at :22 Sep 2017 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
समाज व राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले चलें : विनय

गुमला : श्री सर्वेश्वरी समूह के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला के तत्वावधान में गुरुवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. आश्रम परिसर में पूज्य अघोरेश्वर का विचार दर्शन विषय पर आयोजित इस गोष्ठी का उदघाटन उपाध्यक्ष विनय लाल ने किया. उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु की […]

विज्ञापन
गुमला : श्री सर्वेश्वरी समूह के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला के तत्वावधान में गुरुवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.

आश्रम परिसर में पूज्य अघोरेश्वर का विचार दर्शन विषय पर आयोजित इस गोष्ठी का उदघाटन उपाध्यक्ष विनय लाल ने किया. उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु की वाणियों काे अपने जीवन में उतारें और समाज व राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले चलें. संजय महापात्रा ने कहा कि समाज को सुधारने से पहले स्वयं में सुधार की जरूरत है. हम सुधरेंगे, तो जग भी सुधरेगा. हेमलता यादव ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है.

गोष्ठी में केंद्रीय समिति के संरक्षक आश्रम कुमार, शाखा मंत्री विपिन कुमार सिन्हा व संयुक्त मंत्री अजय कुमार सिन्हा ने भी अपने-अपने विचार रखे. मंच का संचालन भोलानाथ दास ने किया. इससे पूर्व समूह के लोगों ने अघोरेश्वर महाप्रभु के तैल चित्र के साथ प्रात: 4.30 बजे प्रभातफेरी निकाली. जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी. इसके बाद प्रात: सात बजे ध्वजारोहण के उपरांत सफल योनि ग्रंथ का पाठ किया गया. मौके पर प्रचारमंत्री नंदकुमार सिंह सहित काफी संख्या में समूह के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola