अपराध: पति-पत्नी के विवाद में दो साल की मासूम की गयी जान, दो साल की मासूम बेटी को मार डाला

चैनपुर(गुमला): चैनपुर थाना स्थित डहुडड़गांव हरीटोली गांव में एक पिता ने क्रूरता की हद पार कर दी. पति विष्णु रौतिया का पत्नी तेरेसा तिग्गा से विवाद था. गुस्सा में विष्णु ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया. घटना गुरुवार की है. पुलिस को […]
पत्नी तेरेसा किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए मायके सिलफरी गावं चली गयी. उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पिता पीटर तिग्गा को दी. रविवार की सुबह को तेरेसा अपने पिता के साथ घर पहुंची और पति से अपनी बेटी को मांगा. इसपर विष्णु अपनी बेटी को रांची अपने रिश्तेदार के घर में पहुंचाने की बात कही. लेकिन मां को अपनी बेटी की हत्या की आशंका थी. उसने बेटी की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. अंत में तेरेसा ने पुलिस को मौखिक सूचना दी. पुलिस गांव के कुछ लोगों पर दबाव बनाया. इसके बाद आरोपी विष्णु को पकड़ा. विष्णु से पूछताछ में उसने बेटी की हत्या की बात कबूल करते हुए शव को झाड़ियों के बीच फेंकने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने झाड़ियों से शव बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




