युवक की मौत के विरोध में दो घंटे सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2017 12:11 PM (IST)
विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल लोटवा अंबाटोली निवासी समर केरकेट्टा (22) की मौत हो गयी. मधुकर बस की चपेट में आने से घायल समर केरकेट्टा को सीएचसी पालकोट में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उसकी मौत की सूचना मिलने पर शनिवार को ग्रामीण […]
विज्ञापन
पालकोट. प्रखंड में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल लोटवा अंबाटोली निवासी समर केरकेट्टा (22) की मौत हो गयी. मधुकर बस की चपेट में आने से घायल समर केरकेट्टा को सीएचसी पालकोट में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
उसकी मौत की सूचना मिलने पर शनिवार को ग्रामीण सड़क पर उतरे और नेशनल हाइवे-43 को बसिया मोड़ के समीप जाम कर नारेबाजी की. सड़क जाम की सूचना मिलने पर थानेदार राजेंद्र रजक जामस्थल पहुंच कर जाम कर रहे लोगोें से बातचीत की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने. अंत में बीडीओ अमित बेसरा ने फोन पर पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपया देने की बात कही. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटा लिया गया. सड़क जाम करी दो घंटे रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




