बिना लाइसेंस मांस बेचा, तो होगी कार्रवाई

Published at :17 Sep 2017 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिना लाइसेंस मांस बेचा, तो होगी कार्रवाई

गुमला. बिना लाइसेंस के मांस बिक्री करने वालों के खिलाफ शनिवार को नगर परिषद गुमला द्वारा अभियान चलाया गया. जांच के दौरान बिना लाइसेंस के मांस की बिक्री कर रहे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. निर्देश दिया गया कि अगले बुधवार तक सभी लोग लाइसेंस विभाग से ले लें. शहरी क्षेत्र में अब […]

विज्ञापन
गुमला. बिना लाइसेंस के मांस बिक्री करने वालों के खिलाफ शनिवार को नगर परिषद गुमला द्वारा अभियान चलाया गया. जांच के दौरान बिना लाइसेंस के मांस की बिक्री कर रहे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. निर्देश दिया गया कि अगले बुधवार तक सभी लोग लाइसेंस विभाग से ले लें. शहरी क्षेत्र में अब तक 19 लोगों को ही मांस बिक्री का लाइसेंस दिया गया है. शेष लोग अवैध रूप से मांस बेच रहे हैं. नगर परिषद के सचिन स्नेही ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार बिना लाइसेंस मांस बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. जांच के दौरान नगर परिषद के सिटी मैनेजर मो रहमान, थाना के पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola