गुमला : पीएलएफआइ का एरिया कमांडर व सदस्य गिरफ्तार

Published at :17 Sep 2017 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : पीएलएफआइ का एरिया कमांडर व सदस्य गिरफ्तार

रायडीह थाना के बुरजूडीह गांव से मोहन राम महली को पुलिस ने पकड़ा गुमला : गुमला जिले के रायडीह थाने के बुरजूडीह गांव से पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोहन राम महली और सदस्य बंधन उरांव को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पिस्तौल, उग्रवादी लेटर पैड व अन्य सामान बरामद किये गये हैं. […]

विज्ञापन
रायडीह थाना के बुरजूडीह गांव से मोहन राम महली को पुलिस ने पकड़ा
गुमला : गुमला जिले के रायडीह थाने के बुरजूडीह गांव से पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोहन राम महली और सदस्य बंधन उरांव को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पिस्तौल, उग्रवादी लेटर पैड व अन्य सामान बरामद किये गये हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है. एरिया कमांडर मोहन बुरजूडीह गांव स्थित बंधन के घर में सो रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार रात 12 बजे घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. पुलिस की मानें, तो वहां सबजोनल कमांडर नारायण प्रधान भी मौजूद था, लेकिन वह बच निकलने में सफल रहा.
एक सप्ताह पहले बुरजूडीह जंगल में ही पुलिस व पीएलएफआइ के बीच हुई मुठभेड़ में मोहन राम बच निकला था. संगठन का सबजोनल कमांडर नारायण प्रधान ने फोन पर बताया कि पुलिस ने एरिया कमांडर मोहन राम महली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. मोहन बुरजूडीह गांव निवासी बंधन उरांव के घर पर सोया हुआ था. बंधन बेकसूर है. संगठन से उसका कोई संबंध नहीं है. पुलिस बंधन को पकड़ कर परेशान कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola