सिविल सर्जन से मिला चेंबर का प्रतिनिधिमंडल

गुमला: चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष महेश कुमार लाल के नेतृत्व में चेंबर का एक प्रतिनिधि मंडल सिविल सर्जन डॉ जेपी सांगा से मिला. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल व ब्लड बैंक की समस्याओं से अवगत कराया. सिविल सर्जन ने उन्हें बताया कि अस्पताल में चिकित्सक के 21 पद सृजित हैं, किंतु उपलब्धता 50 […]
गुमला: चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष महेश कुमार लाल के नेतृत्व में चेंबर का एक प्रतिनिधि मंडल सिविल सर्जन डॉ जेपी सांगा से मिला. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल व ब्लड बैंक की समस्याओं से अवगत कराया. सिविल सर्जन ने उन्हें बताया कि अस्पताल में चिकित्सक के 21 पद सृजित हैं, किंतु उपलब्धता 50 प्रतिशत ही है, जिस कारण सदर अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी है.
उन्होंने बताया कि प्रदूषण विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण जीएनएम नर्सिंग स्कूल चालू नहीं हो पा रहा है. गुमला ब्लड बैंक की क्षमता 400 यूनिट स्टोरेज की है, किंतु मात्र पांच से सात यूनिट ब्लड ही उपलब्ध रह पाता है.
इस संबंध में पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने ब्लड डोनेशन कैंप के लिए गुमला के हाई स्कूल, प्लस टू कॉलेज, केओ कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया. ज्ञात हो कि गत चार व छह सितंबर को चेंबर द्वारा 11 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया था. मौके पर राजेश लोहानी, सरयू प्रसाद साहू, गुनू शर्मा, निर्मल सिंह, दामोदर कसेरा, मो सब्बू, गुरमीत सिंह, अभिजीत जायसवाल, अजय सिंह, हिमांशु केसरी, अजय कुमार, मो शहनवाज, नीरज गुप्ता व संजीव मलानी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




