बैठक: डीआरडीए निदेशक ने पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की, कहा भ्रमण कर कार्य में तेजी लायें

Published at :13 Sep 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक: डीआरडीए निदेशक ने पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की, कहा भ्रमण कर कार्य में तेजी लायें

गुमला : डीआरडीए डायरेक्टर मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने सदर प्रखंड में पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में डायरेक्टर ने नवनिर्मित पीएम आवास में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक गृहप्रवेश पर बल देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि सदर प्रखंड में 949 लाभुकों को पीएम […]

विज्ञापन
गुमला : डीआरडीए डायरेक्टर मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने सदर प्रखंड में पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में डायरेक्टर ने नवनिर्मित पीएम आवास में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक गृहप्रवेश पर बल देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि सदर प्रखंड में 949 लाभुकों को पीएम आवास योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित है.

निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 949 लाभुकों का रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है, जिसमें 475 लाभुकों को द्वितीय और लगभग 90 लाभुकों को तृतीय किश्त तक की राशि दी जा चुकी है. चतुर्थ व पंचम किश्त की राशि अभी भी बकाया है. बैठक में डायरेक्टर ने बीडीओ शंकर एक्का को निर्देश दिया कि जिस पंचायत में पीएम आवास योजना की गति धीमी है, वहां स्वयं जाकर देखें. नियमित रूप से फील्ड का भ्रमण करें और कार्य में तेजी लायें.

इस दौरान जनसेवकों ने बताया कि आवास निर्माण के लिए मेटेरियल (बालू, पत्थर, ईंट) की समस्या है. मेटेरियल नहीं मिलने के कारण लाभुकों को परेशानी हो रही है. काम भी धीमा चल रहा है. इस पर डायरेक्टर ने कहा कि मेटेरियल की समस्या है, तो मेटेरियल विक्रेताओं से संपर्क करें और लाभुकों को मेटेरियल उपलब्ध कराने में सहयोग करें. सरकार का आदेश है कि 14 नवंबर से 20 नवंबर तक हर हाल में नवनिर्मित पीएम आवास में गृहप्रवेश करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola