गरीबों के हितैषी थे फादर वनफल : फादर ख्रीस्टोफर

गुमला : संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला के पूर्व प्राचार्य फादर पीपी वनफल की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर एराऊज संस्था के तत्वावधान में सोमवार को संस्था परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल के सभी फादर, शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों ने फादर पीपी वनफल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित […]
गुमला : संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला के पूर्व प्राचार्य फादर पीपी वनफल की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर एराऊज संस्था के तत्वावधान में सोमवार को संस्था परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल के सभी फादर, शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों ने फादर पीपी वनफल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर स्कूल के रेक्टर फादर ख्रीस्टोफर लकड़ा ने कहा कि फादर पीपी वनफल मूल रूप से बेल्जियम के रहने वाले थे, जो 1974 में गुमला आये.
संत इग्नासियुस हाई स्कूल में प्राचार्य के रूप में काम किया. स्कूल में शिक्षा से लेकर खेल के क्षेत्र में गुमला को एक अलग पहचान दिलायी. गुमला जिले के लिए उनकी देन को भुलाया नहीं जा सकता.
फादर ख्रीस्टोफर ने कहा कि फादर पीपी वनफल ने गरीबों के उत्थान के लिए भी काम किया. बेल्जियम भले ही फादर पीपी वनफल की जन्मभूमि रही, लेकिन गुमला को उन्होंने अपनी कर्मभूमि बनायी और वे यहीं के होकर रह गये. प्राचार्य फादर इरेनसियुस मिंज ने कहा कि फादर पीपी वनफल में कई गुण थे. यही कारण है कि उन्होंने खेल के क्षेत्र में गुमला को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलायी. वर्तमान समय में भी हम उनके पदचिह्नों का अनुशरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
शिक्षक केदारनाथ मिश्रा ने कहा कि फादर पीपी वनफल का कहना था कि आलोचना से बचें. जो आलोचना के इर्द-गिर्द रहते हैं, उनका पतन जल्द ही हो जाता है, इसलिए सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें और निरंतर आगे बढ़ते रहें. इस अवसर पर एराऊज संस्था के निदेशक फादर अनुरंजन हासा पूर्ति, इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर मनोहर खोया, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर फ्लोरेंस गुड़िया, विनय मिश्रा, नर्मदेश्वर पाठक, राजेश राय, अजीता लकड़ा, नेम्हा रेणुका मिंज, पूनम टोप्पो सहित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मी व विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




