कार्रवाई: गुप्त सूचना पर पुलिस के जवान बुंबुलडा मोड़ के समीप जंगल में पहुंचे, दिनेश गोप के दस्ते के साथ मुठभेड़

Published at :05 Sep 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई: गुप्त सूचना पर पुलिस के जवान बुंबुलडा मोड़ के समीप जंगल में पहुंचे, दिनेश गोप के दस्ते के साथ मुठभेड़

बानो: बानो थाना क्षेत्र के बुंबुलडा मोड़ के समीप जंगल में रविवार की रात उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली. मुठभेड़ में किसी उग्रवादी एवं पुलिस कर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मुठभेड़ के बाद पुलिस […]

विज्ञापन
बानो: बानो थाना क्षेत्र के बुंबुलडा मोड़ के समीप जंगल में रविवार की रात उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली. मुठभेड़ में किसी उग्रवादी एवं पुलिस कर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उग्रवादियों की तीन बाइक सहित कई सामान बरामद किये हैं. इस आशय की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजीव रंजन सिंह ने दी.
आधे घंटे तक चली मुठभेड़ : उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बानो थाना क्षेत्र के बुंबुलडा के समीप पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप, जगे सिंह व राधा नायक सहित अन्य उग्रवादी मौजूद हैं. सूचना मिलते ही बानो थाना प्रभारी रवींद्र कुमार व झारखंड जगुआर के इंस्पेक्टर प्रणव दास के नेतृत्व में पुलिस के जवानों को छापामारी के लिए भेजा गया. जैसे ही पुलिस के जवान वहां पहुंचे, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस की ओर से 12-13 राउंड एवं उग्रवादियों ने आठ राउंड गोलियां चलायी.

अंधेरे का लाभ उठा कर उग्रवादी भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल से तीन बाइक, दो तिरपाल, एक बोर्ड, 12 मोबाइल चार्जर, दो चटाई व पांच झोला सहित अन्य सामान बरामद किया. एसपी ने बताया कि उक्त क्षेत्र में छापामारी अभियान जारी है. प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार, बानो थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, जलडेगा थाना प्रभारी सामुएल लिंडा, अनुरंजन किस्पोट्टा, गिरदा प्रभारी जोन मुर्मू, ओड़गा ओपी प्रभारी व एसआइ रामश्रय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola