घटना: लादुडेरा व बुरजूडीह के समीप पीएलएफआइ से मुठभेड़, कोई हताहत नहीं, दो पकड़े गये

गुमला:रायडीह व पालकोट के सीमावर्ती जंगल लादुडेरा व बुरजूडीह के समीप पुलिस व पीएलएफआइ के उग्रवादियों के बीच सोमवार की शाम को मुठभेड़ हुई. इसमें किसी के हताहत की सूचना नहीं है. लेकिन पुलिस ने पीएलएफआइ के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें पवन उरांव व एक अन्य सदस्य है. मुठभेड़ में पुलिस को […]
जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की, गांव की कुछ महिलाओं ने इसकी जानकारी उग्रवादियों को दे दी, जिससे सभी उग्रवादी वहां से भाग निकले. पुलिस के अनुसार, किसी की गिरफ्तारी नहीं है. वहीं पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोहन महली ने बताया कि देर शाम सब जोनल कमांडर नारायण प्रधान दस्ते के साथ जंगल के समीप बैठे हुए थे. पवन उरांव व एक अन्य सदस्य पानी लाने के लिए गांव की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर गोली चलाने लगी. पुलिस ने पवन व उसके एक अन्य साथी को पकड़ लिया. इसके बाद उग्रवादियों की बैठक स्थल पर गोली चलायी, तो सभी उग्रवादी सुरक्षित स्थान में निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




