थम नहीं रहा है झारखंड में बच्चों की मौत का सिलसिला, गुमला सदर अस्पताल में एक और बच्चे की मौत
Updated at : 02 Sep 2017 10:45 AM (IST)
विज्ञापन

।।दुर्जय पासवान।। गुमला: झारखंड में बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. राज्य में कई जिलो में सतर्कता बरती जा रही है लेकिन बच्चों की मौत चिंता का विषय है. गुमला सदर अस्पताल में एक ओर बच्चे को मौत हो गयी. एसएनसीयू में शुक्रवार की रात को 18 दिन का बच्चा स्वस्थ था. […]
विज्ञापन
।।दुर्जय पासवान।।
गुमला: झारखंड में बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. राज्य में कई जिलो में सतर्कता बरती जा रही है लेकिन बच्चों की मौत चिंता का विषय है. गुमला सदर अस्पताल में एक ओर बच्चे को मौत हो गयी. एसएनसीयू में शुक्रवार की रात को 18 दिन का बच्चा स्वस्थ था. मां की गोद में खेला. लेकिन शनिवार की सुबह को जब मां दूध पिलाने गयी तो बच्चा मृत मिला. मां का रो रोकर बुरा हाल है. वह अपने मृत बच्चे को गोद में लिए गांव पहुंची.
जानकारी के अनुसार ढिधौली छापरटोली गांव के अशोक लोहरा की पत्नी ने 18 दिन पहले रास्ते में एक बेटी को जन्म दी थी. परिजनों ने मां व बच्ची को गुमला अस्पताल में भर्ती कराया. बच्ची थोड़ा कमजोर थी. उसे एसएनसीयू में रखा गया. 18 दिन तक एसएनसीयू में रखे जाने से बच्ची स्वस्थ हो गयी थी. लेकिन अचानक शुक्रवार की रात को बच्ची की मौत हो गयी. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. पिता ने कहा कि नर्स के भरोसे बच्ची का इलाज चल रहा था. डॉक्टर देखने नहीं आते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




