ePaper

गुमला : दोहरे हत्याकांड में पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा

Updated at : 31 Aug 2017 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : दोहरे हत्याकांड में पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा

संवाददाता, गुमला पालकोट प्रखंड के कुटवाडीह गांव में वर्ष 2008 में दो दोस्तों की हत्या मामले में सोमवार को एडीजे-6 राकेश कुमार मिश्र ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. इनमें हत्या के आरोपी कुटवाडीह निवासी प्रकाश सिंह, कांदू सिंह, गुला सिंह, जगदीश सिंह व टेम्पू सिंह है. इन लोगों को धारा […]

विज्ञापन

संवाददाता, गुमला

पालकोट प्रखंड के कुटवाडीह गांव में वर्ष 2008 में दो दोस्तों की हत्या मामले में सोमवार को एडीजे-6 राकेश कुमार मिश्र ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. इनमें हत्या के आरोपी कुटवाडीह निवासी प्रकाश सिंह, कांदू सिंह, गुला सिंह, जगदीश सिंह व टेम्पू सिंह है. इन लोगों को धारा 302, 201, 341/34 के तहत दोषी पाया गया है. इन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

जुर्माना की रकम नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. इन लोगों पर डोंबाबीरा गांव के चंद्रशेखर सिंह व वीरेंद्र सिंह की हत्या का आरोप है. जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर 2008 को चंद्रशेखर व वीरेंद्र मोटर साइकिल कुटवाडीह गांव गये थे. रात होने पर दोनों दोस्त कुटवाडीह गांव के योगेंद्र सिंह के घर में रूक गये.

रात नौ बजे प्रकाश, कांदू, गुला, जगदीश व टेम्पू उसके घर पहुंच गये और दोनों दोस्तों को गाली गलौज करते हुए घर से निकालकर तेज धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को छिपाने के मकसद से पहाड़ पर छिपा दिया. घटना के दूसरे दिन मृतक चंद्रशेखर के पिता रेवती मोहन सिंह कुटवाडीह गांव पहुंचा और अपने बेटे को खोजने लगा.

ग्रामीणों ने चंद्रशेखर व उसके दोस्त वीरेंद्र की हत्या कर शव को पहाड़ में फेंकने की सूचना दी. साथ ही हत्या करने वाले आरोपियों के नाम बताये. इसके बाद रेवती मोहन की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola