सवाल देख अभ्यार्थियों के चेहरे खिले

गुमला में सहायक पुलिस नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न गुमला : गुमला में सहायक पुलिस नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुआ. शहरी क्षेत्र के 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई. परीक्षा में 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लिये. परीक्षार्थियों ने 100 सवाल के जवाब दिये हैं. सभी सवाल आसान थे. […]
गुमला में सहायक पुलिस नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न
गुमला : गुमला में सहायक पुलिस नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुआ. शहरी क्षेत्र के 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई. परीक्षा में 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लिये. परीक्षार्थियों ने 100 सवाल के जवाब दिये हैं. सभी सवाल आसान थे. जैसे ही प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को मिला, सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे.
कई विद्यार्थी तो समय से पहले परीक्षा लिख लिये थे. एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि इसमें 12 हजार 849 परीक्षार्थी को शामिल होना था. इसमें गुमला जिला के 8117 परीक्षार्थियों के लिए 14 परीक्षा केंद्र व लोहरदगा जिला के कुल 4731 परीक्षार्थियों के लिए तीन परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया गया था. रविवार को परीक्षा 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक हुई.
पुलिस कप्तान चंदन झा स्वयं सभी परीक्षा केंद्रों में घूम-घूम कर मॉनेटरिंग कर रहे थे. एसपी ने परीक्षा केंद्रों के मुआयना के क्रम में परीक्षा केंद्र में नियुक्त केंद्राधीक्षक, वीक्षक की केंद्र की उपस्थिति, परीक्षार्थियों की सिटिंग व्यवस्था, उपलब्ध प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका सहित परीक्षार्थियों की संख्या पेयजल सहित अन्य उपलब्ध संसाधन आदि का जायजा लिया. सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक थानेदार को केंद्राधीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था.
जबकि 17 परीक्षा केंद्र के कुल 164 कमरों में एक-एक जवान सहित केंद्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती की गयी थी. परीक्षा में एसडीपीओ भूपेंद्र राउत, बच्चनदेव कुजूर व डीएसपी इंद्रमणि चौधरी की विशेष सहभागिता के कारण लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण व सफल रही. डीएसपी ने भूले-भटके सभी परीक्षार्थियों को अपनी गाड़ी में बैठा कर उन्हें निर्धारित परीक्षा केंद्र पहुंचाते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




