गुमला : जमीन पर खेती को लेकर विवाद, भतीजे ने कुदाल से काट डाला चाचा का गर्दन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर से तीन किमी दूर सोसो महली टोली में गुरुवार की शाम 6.30 बजे छोयू उरांव (50 वर्ष) की उसके ही भतीजा प्रकाश उरांव ने हत्या कर दी. कुदाल से गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों को काट डाला. घटना की सूचना पर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी, थानेदार राकेश कुमार व एसआई परमानंद […]
प्रतिनिधि, गुमला
गुमला शहर से तीन किमी दूर सोसो महली टोली में गुरुवार की शाम 6.30 बजे छोयू उरांव (50 वर्ष) की उसके ही भतीजा प्रकाश उरांव ने हत्या कर दी. कुदाल से गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों को काट डाला. घटना की सूचना पर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी, थानेदार राकेश कुमार व एसआई परमानंद पासवान पुलिस बल के साथ सोसो महलीटोली पहुंचे और आरोपी प्रकाश उरांव को गिरफ्तार कर लिया.
हत्या में प्रयुक्त किया गया कुदाल भी पुलिस ने बरामद कर ली है. बताया जा रहा है कि चाचा भतीजा में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. अभी बरसात शुरू हुई है. जिस जमीन पर विवाद है. दोनों लोग उसमें खेती करना चाहते थे.
यही विवाद गुरुवार को बढ़ गया. चाचा भतीजा आपस में लड़ बैठे. गुस्से में प्रकाश ने कुदाल से अपने चाचा को काट दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कहा कि जमीन विवाद में हत्या हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




