हत्या के आरोपी पति-पत्नी ने किया सरेंडर,जेल भेजा गया

Published at :30 Jun 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपी पति-पत्नी ने किया सरेंडर,जेल भेजा गया

गुमला : गुमला के कोटेंगसेरा गांव में पड़ोसी करमा उरांव की हत्या कर बिरसा उरांव व बुधनी देवी फरार हो गये. उन्हें शक था कि अगर नहीं भागते, तो मृतक के परिजन दोनों को मार देते. हालांकि, रात भर बिरसा व बुधनी को परिजन खोजते रहे. जब दोनों आरोपी नहीं मिले, तो उनके घर में […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला के कोटेंगसेरा गांव में पड़ोसी करमा उरांव की हत्या कर बिरसा उरांव व बुधनी देवी फरार हो गये. उन्हें शक था कि अगर नहीं भागते, तो मृतक के परिजन दोनों को मार देते. हालांकि, रात भर बिरसा व बुधनी को परिजन खोजते रहे. जब दोनों आरोपी नहीं मिले, तो उनके घर में आग लगा दी. इधर, बिरसा व बुधनी ने थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया. पुलिस के समक्ष बिरसा उरांव ने बयान दिया है कि उसका मुर्गा मर गया था. उसकी पत्नी बुधनी मुर्गा मरने का कारण पूछने करमा के घर गयी थी, तभी करमा व उसकी पत्नी मालती ने बुधनी के साथ मारपीट की. करमा ने तलवार निकाल लिया.
गुस्सा में तलवार छीन कर करमा का लगा रेत दिया. वहीं मृतक करमा की पत्नी मालती देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें उसने कहा है कि बिरसा का मुर्गा मर गया था. वह हमलोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहा था. विवाद बढ़ गया, तो मेरे पति घर से तलवार निकाल कर ले आये. यह देख बिरसा व बुधनी ने तलवार छीन लिया और मेरे पति की गला रेत कर हत्या कर दी. इस संबंध में डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कहा कि विवाद के कारण घटना घटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola