सीएम की सोच है, गांवों का विकास हो : विधायक

Published at :15 Jun 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम की सोच है, गांवों का विकास हो : विधायक

कार्यक्रम. सीएम आज फोरी में करेंगे कार्तिक उरांव की प्रतिमा का अनावरण 54 करोड़ रुपये की योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया जायेगा 20 करोड़ की परिसंपत्ति बांटी जायेगी. गुमला : विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की सोच है, गांवों का विकास हो, इसलिए सीएम लगातार गांवों का दौरा कर रहे […]

विज्ञापन
कार्यक्रम. सीएम आज फोरी में करेंगे कार्तिक उरांव की प्रतिमा का अनावरण
54 करोड़ रुपये की योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया जायेगा
20 करोड़ की परिसंपत्ति बांटी जायेगी.
गुमला : विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की सोच है, गांवों का विकास हो, इसलिए सीएम लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं. सीएम फोरी गांव आ रहे हैं. इससे निश्चित रूप से फोरी पंचायत के दिन बहुरेंगे. यहां जो कमियां है, उसे दूर किया जायेगा. विधायक बुधवार को फोरी गांव के दौरे के क्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे. विधायक के साथ डीसी श्रवण साय व एसपी चंदन कुमार झा थे.
फोरी गांव के आदिवासी विकास उच्च विद्यालय परिसर के मैदान में 15 जून को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा. यहां सीएम स्कूल परिसर में नवनिर्मित कार्तिक उरांव की प्रतिमा का उदघाटन करेंगे. इसके अलावा 54 करोड़ रुपये की योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास करेंगे. 20 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण भी मुख्यमंत्री करेंगे.
विधायक, डीसी व एसपी ने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया. विधायक ने कहा कि फोरी गांव में सामाजिक कार्यक्रम है. कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी दिया जायेगा. मौके पर एएसपी सरोज कुमार, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत, बीडीओ अमित बेसरा, सीओ महेंद्र कुमार, विशेष प्रमंडल के इइ रवि सहाय, सार्जेट जोय प्रभाकर लकड़ा, समाज सेवी हंदु भगत, समाज सेवी राधा मोहन साहू व फोरी स्कूल के अध्यक्ष मेहबुल खान सहित कई लोग थे.
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा : एसपी
एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा. अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया जायेगा. फोरी गांव के चारों ओर पुलिस बल तैनात किया जायेगा. एएसपी, एसडीपीओ व डीएसपी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था में लगे हुए हैं.
पूरी तैयारी हो गयी : डीसी
डीसी श्रवण साय ने कहा कि फोरी गांव में सीएम के कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गयी है. मंच बनाया जा रहा है. सीएम के कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है. योजनाओं का ऑनलाइन उदघाटन व शिलान्यास होगा. परिसंपत्ति व अनुकंपा में जिन लोगों की नौकरी लगी है, उन्हें सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.
एक महीने बाद बिजली जली
एक महीने से फोरी इलाके में बिजली नहीं थी. तार टूटा हुआ था. सीएम के कार्यक्रम को लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी है. 25 केबी का नया ट्रांसफारमर लगाया गया है. वहीं फोरी स्कूल जहां बिजली नहीं थी, बुधवार से स्कूल में भी बिजली जलने लगी है.
बारिश हुई, तो पड़ सकती है खलल
मॉनसून दस्तक देनेवाला है. ऐसे में अगर 15 जून को बारिश हुई, तो सीएम के कार्यक्रम में खलल पड़ सकती है.
ऐसे वाटरप्रूफ मंच बनाया जा रहा है, लेकिन आम जनता बारिश में भींग सकती है. बारिश होने पर स्कूल परिसर में सीएम के बैठने व अन्य लोगों के बचने की व्यवस्था की गयी है, लेकिन बारिश से कार्यक्रम पर असर पड़ सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola